भाजपा की नवनिर्वाचित संगठन महामंत्री अजय कुमार आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए, अब तक के अपने सफरनामा को बताते हुए कहा कि उन्होंने 1996 में उत्तराखंड से ही प्रचारक के रूप में कार्य शुरू किया था।
1996 में 2 साल श्रीनगर गढ़वाल में प्रचारक रहे ।इसके बाद 1 साल हरिद्वार में प्रचारक का कार्य किया। हल्द्वानी में 3 साल तहसील प्रचारक के रूप में कार्य किया। 2003 से 2007 तक जिला प्रचारक उधम सिंह नगर और 2007 से 2009 विभाग प्रचारक अल्मोड़ा में रहे।
इसके बाद 2009 से 2013 तक विभाग प्रचारक मुरादाबाद और 2013 से 2016 बिजनौर विभाग प्रचारक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक प्रांत बौद्धिक प्रमुख रहे ।
उसके बाद 2018 से 2019 सितंबर 2019 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा के रूप में कार्य किया। और 14 सितंबर 2019 उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है अपने अनुभव के आधार पर पार्टी हित में कार्य करूंगा। उन्होंने बताएं कि उत्तराखंड से उनका गहरा रिश्ता रहा है। यहीं से उन्होंने संगठन का काम प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका अहम है केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया का अहम रोल रहता है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,कार्यालय प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे