चमोली में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आधे दर्जन से अधिक की मौत, कई घायल होने की सूचना

October 13, 2019


 


 मन मीमांसा  न्यूज़  चमोली  जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर एकमैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हैं। बताये जा रहे  हैं।  वाहन में सवार सभी लोग एक अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे।
हादसा चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरा मैक्स वाहन वलाण से देवाल की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन गांव से दो किमी दूर काली ताल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरा। हादसे में दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे। शनिवार रात को वलाण गांव के पद्म सिंह पटाकी की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोग आज सुबह उनके अंतिम संस्कार के निकले थे। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।