पिथौरागढ़ उपचुनाव में चंद्रा पंत होंगी भाजपा की प्रत्याशी

पिथौरागढ़ : दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी   चंद्रा पंत पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होंगी  ।  भाजपा  पहले से ही दिवंगत प्रकाश पंत के परिवार से किसी एक  को उम्मीदवार बनाना चाह रही थी लेकिन  चंद्रा पंत के बार बार इनकार करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट  ने उन्हें आखिरकार मना ही दिया है  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से बात करने के बाद प्रकाश पंत की पत्नी  चंद्रा पंत ने चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी  उ कहा की संगठन और मुख्यमंत्री के कहने पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।