पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अस्पताल में भर्ती। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अस्पताल जाकर कुशल क्षेम पूछी

देहरादून,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मैक्स  अस्‍पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  की कुशल क्षेम पूछी है। आज   सुबह घर में हरदा को घर में  चक्‍कर आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम हरीश रावत को आज सुबह घर में चक्‍कर आया। इस दौरान उन्‍होंने गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत की। इस पर उन्‍हें मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। मैक्स अस्पताल के यूनिट हेड डॉ संदिप तंवर ने बताया कि डाक्टरों की टीम ने उनका डायग्नोस किया। उनकी सारी रिपोर्ट ठीक है। उन्‍होंने सीने में दर्द की बात से भी इन्‍कार किया है। हरीश रावत के पीआरओ जसबीर रावत के अनुसार उनकी सभी जांच रिपोर्ट डॉक्टरों ने सामान्य बताई हैं। गर्दन के दर्द के कारण आज सुबह चक्कर महसूस होने पर मैक्स हॉस्पिटल लाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एवं सचिव वित्त अमित नेगी उपस्थित थे।