पॉलिथीन एवं सिंगल प्लास्टिक के खिलाफ 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनी ऐतिहासिक।

देहरादून  मन मीमांसा न्यूज  ।  दून वासियों ने ना कभी ऐसा नजारा देखा  और ना ही  कभी यहां कि की सड़कों पर इतना हुजूम  एक साथ  देखा गया ।  क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बुढे़, आम से खास, हर वर्ग ,हर धर्म ,हर जाति ,समाज का हर तबका, ऐसा कोई वर्ग नहीं  था।जो  आज दून की सड़कों पर नहीं उतरा होगा। मौका था देहरादून  को  पाॅलीथिन मुक्त बनाने के लिए  50 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाने का  संकल्प लिया। 'पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून मिशन' के तहत देहरादून में 50 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का संदेश दिया गया। 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पॉलिथीन के खिलाफ मानव श्रृंखला की शुरुआत की। मियां वाला चैक से मुख्यमंत्री, मेयर सुनील उनियाल गामा और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। 50 किलोमीटर लंबी इस मानव श्रृंखला को नगर निगम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है  ड्रोन कैमरे की सहायता से ली  गई तस्वीरों और अधिकारिक  अनुमान के अनुसार  करीब एक लाख से अधिक दूनवासी पॉलिथीन एवं  सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में प्रतिभाग किया । हालांकि देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की लिए पिछले साल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 140 किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई थी जिसमें तीन लाख लोगों ने स्वच्छता के अलख जगाई थी । देश में  स्वच्छता के लिए यह सबसे  बड़ी मानव श्रृंखला थी।   जिसके लिए प्रशासन को इंडिया बुक रिकॉर्ड के पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था। हालांकि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के हिसाब से क्षेत्रफल और जनसंख्या में काफी बड़ा है उससे तुलना नहीं की जा सकती लेकिन उत्तराखंड और देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक क्षण था।


स दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि यह अनोखा अभियान है। इस अभियान में एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया है। पीएम मोदी देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहते हैं। उनके आह्वान पर उत्तराखंड में भी अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान में स्कूली बच्चे, सरकारी अधिकारी और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। मानव श्रृंखला मियांवाला चैक से विवेकानंद स्कूल जोगीवाला , लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर, बहल चैक, गोयल प्लाजा राजपुर रोड, घंटाघर , वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान, हनुमान मंदिर बनाई गई। वहीं, सहारनपुर रोड से तहसील चैक, नगर निगम कार्यालय, तक श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश दिया गया।